Ladakh Travel Guide: लद्दाख जाने का बना रहे हैं प्लान, ये रही पूरी ट्रैवल गाइड

Ladakh Travel Guide: दुनिया में मौजूद सबसे खूबसूरत जगहों में लद्दाख को हमेशा ही गिना जाता है। भारतीय हिमालय के सुदूर उत्तरी कोने में स्थित लद्दाख कराकोरम पर्वतमाला की बर्फ से ढकी चोटियों से घिरा हुआ है। हम आपको लद्दाख यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जिसमें हर छोटी से छोटी चीज को डिटेल में बताया गया है। अगर आप लद्दाख ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये यात्रा गाइड आपके बेहद काम आ सकती है।

Ladakh Travel Guide in Hindi: जम्मू-कश्मीर से अलग एक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। बर्फ से ढकी चोटियां, बौद्ध मठों और रंग-बिरंगे परिदृश्य के लिए लद्दाख पर्यटकों का ध्यान खींचती है। लद्दाख की खूबसूरती का पता आप सिर्फ इस बात से ही लगा सकते हैं कि इसे मूनलैंड यानि धरती पर चंद्रमा भी कहा जाता है।

लद्दाख प्रमुख पर्यटन स्थल (Top Places to Visit in Ladakh)

लेह, पैंगोंग झील, नुब्रा वैली, खारदुंग ला पास, त्सो मोरीरी झील, हेमिस मठ, मैग्नेटिक हिल, जंस्कार वैली यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। बाइक राइडिंग, ट्रेकिंग, कैम्पिंग, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी आप यहां पर कर सकते हैं।

End of Feed