'ना घर में कोई लगाता है ताला ना कभी हुई चोरी', राजस्थान का देवमाली बना सर्वश्रेष्ठ पर्यटक गांव

राजस्थान के लोगों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान में स्थित ब्यावर जिले के Devmali village को भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटक गांव के खिताब से नवाजा गया है। ये गांव भगवान देवनारायण के प्रति समर्पण के लिए अद्वितीय है। गौर करने वाली बात ये है कि इस जगह पर कोई स्थायी घर नहीं है और यहां पर सख्त सांस्कृतिक प्रथाएँ हैं।

India Best Tourist Village: राजस्थान घूमने का अगर आप प्लान कर रहे हो तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के ब्यावर जिले के देवमाली गांव की जिसे भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटक गांव घोषित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इस गांव को सम्मानित करेगी।

देवमाली गांव के बारे में एक अनोखी बात सामने आई है जो इसे अन्य गांनों को तुलना में काफी अलग बनाती है। बताया जाता है कि गांव की करीब 3000 बीघे जमीन भगवान देवनारायण को ही समर्पित है। बताया जाता है कि भले ही गांव के निवासी, भले ही वर्षों से गांव में रह रहे हों, बावजूद इसके उनके पास ज़मीन के स्वामित्व से संबंधित कोई दस्तावेज़ नहीं है।

End of Feed