चर्चा में हैं निर्मल शहर और सोमसिला गांव, जानें क्या है विशेष, क्यों करें यात्रा

तेलंगाना के निर्मल शहर और सोमासिला गांव को पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारत में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के रूप में मान्यता दे दी गई है। निर्मल को उसके पारंपरिक शिल्प के लिए सम्मानित किया गया, जबकि सोमसिला को उसके आध्यात्मिक कल्याण के लिए सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदान किए गए।

Nirmal town and Somasila village: भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा Telangana में स्थित निर्मल शहर के निर्मल शहर और नगरकुर्नूल जिले के सोमासिला गांव को देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के खिताब से सम्मानित किया गया है। पुरस्कारों की घोषणा विश्व पर्यटन दिवस पर दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान की गई। ऐसे में इन सुंदर गांवों में यात्रा क्यों की जाए इसको लेकर पर्यटको के मन में तमाम तरह के सवाल हो सकते हैं।

निर्मल शहर का शिल्प कौशल का सदियों पुराना लंबा इतिहास दुनिया को प्रसिद्ध निर्मल पेंटिंग और लकड़ी के खिलौने देता है। शहर को 400 साल पुरानी पारंपरिक कला और शिल्प इसे अनोखा बनाती है। इन्हीं प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए इसे सम्मानित किया गया है। ऐसे में इस जगह पर जाकर आपको एकदम अलग दुनिया में आने का एहसास होगा।

End of Feed