Must Visit Place In Spiti Valley: हिमाचल प्रदेश एक ऐसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु रही है। हिमाचल एक से बढ़कर एक खूबसूरत हिल स्टेशन के लिए जाना जाता है। लेकिन, आज हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश में 4300 मीटर की ऊंचाई पर बसी ऐसी झील के बारे में जिसकी खूबसूरती देखकर आप पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
spiti valley chandratal lake
प्रकृति से लगाव है और एडवेंचर के भी शौकिन हैं तो फिर आपको स्पीति के वादी में बसी चंद्रताल झील का रुख करना चाहिए। हिमाचल प्रदेश के स्पीति और लाहौल क्षेत्र की सीमा पर चंद्रताल झील स्थित है। ये शांत सुंदर झील बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ों और आसपास की अछूती प्रकृति के लिए फेमस है।
चंद्रताल का अर्थ है चंद्रमा की झील जैसा इसका नाम है वैसा ही आप यहां जाकर फील भी करेंगे। इसकी चंद्राकार संरचना आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर 2 पल शांति से बिताने के लिए ये बेस्ट डेस्टिनेशन है।
चंद्रताल झील जाने का रास्ता ही एडवेंचर से भरा हुआ है। सड़क मार्ग से अगर आप यहां जाने का फैसला करते हैं तो पहला रास्ता मनाली से होकर जाता है। मनाली से चंद्रताल झील की दूरी 140 किलोमीटर है। इस दौरान रास्ते में मंडी, कुल्लू, रोहतांग ला और ग्राम्फू पड़ेगा। शिमला से होकर भी चंद्रताल लेक पहुंचा जा सकता है।
अगर आप चंद्रताल झील घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जाने का सबसे बेस्ट टाइम जून से सितंबर तक का होता है। सर्दियों के मौसम में यहां बर्फबारी की वजह से लोग जाने से बचते हैं। मई के महीने ये यहां रास्ता साफ होने लगता है।
