इस मानसून घूमने वालों की पहली पसंद बना वायनाड, होटल बुकिंग में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Kerala Wayanad Monsoon Destinations: अगर आप भी इस मानसून में किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां हरियाली, झरने, ठंडी हवा और सुकून भरा माहौल एक साथ मिले, तो वायनाड आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए।

Kerala Wayanad Monsoon Destinations: अगर आप भी बारिश के मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन वायनाड जाने का प्लान कर सकते हैं। वायनाड इस समय लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। Cleartrip के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मानसून के दौरान ट्रैवल बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कुल मानसून ट्रैवल में 54% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि बस बुकिंग में 140% का इजाफा दर्ज किया गया है।

Kerala Monsoon Destinations

घूमने वालों की पहली पसंद बना वायनाड

सबसे ज्यादा चर्चा वायनाड की हो रही है। यहां होटल बुकिंग में 160% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है, जो इस सीजन में देश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे ज्यादा है। अलेप्पी, जो अपने खूबसूरत बैकवॉटर के लिए दुनियाभर में मशहूर है, 145% की बढ़ोतरी के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, कोडाइकनाल और ऊटी जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में भी करीब 70% ज्यादा बुकिंग हुई है। इससे साफ है कि लोग अब मानसून में भी हिल स्टेशनों पर छुट्टियां बिताना पसंद कर रहे हैं।

End of Feed