इंटरनेशनल ट्रिप पर जाना भला किसका सपना नहीं होता है, लेकिन कुछ छोटी-मोटी कमियों को कारण आपकी इंटरनेशनल ट्रिप बर्बाद हो सकती है। जी हां यदि आप अपने साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट कैरी नहीं करते हैं, तो इससे आपको ट्रिप के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपनी इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको जरूरी 5 डॉक्यूमेंट्स का ध्यान हमेशा रखना चाहिए। जी हां आज हम आपको 4 ऐसे जरूरी दस्तावेज बताने जा रहे हैं, जिन्हें इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान अपने साथ जरूर रखना चाहिए।
पासपोर्ट
विदेश जाने के लिए यदि कोई डॉक्यूमेंट आपके लिए सबसे अहम है, तो वह पासपोर्ट है। जी हां बिना पासपोर्ट आप किसी भी दूसरे देश में एंट्री नहीं ले सकते हैं। इसलिए आपको विदेश ट्रिप के दौरान पासपोर्ट कैरी करना बहुत जरूरी होता है। फिजिकल पासपोर्ट के अलावा आपको अपने पासपोर्ट की डिजिटल कॉपी भी सेव करके रखनी चाहिए।
वीजा
इंटरनेशनल ट्रिप के लिए वीजा भी एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। जी हां भले इंडियन्स को कुछ देश वीजा ऑन अराइवल देते हैं, लेकिन तब भी वैलिड वीजा के साथ ही सफर करना चाहिए। वहीं आपको वीजा से जुड़े नियम और शर्तें भी ध्यान से पढ़ लेने चाहिए।
बुकिंग प्रूफ
इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट में शामिल होता है, आपका बुकिंग प्रूफ। जी हां उस देश की नियामक संस्थाओं को विश्वास दिलाने के लिए कि आप कितने दिन उस देश में रुकना चाहते हैं, उस देश में स्टे का बुकिंग प्रूफ आपको साथ रखना चाहिए।
वैलिड पहचान पत्र
देश हो या विदेश आपको कुछ जरूरी चीजों के लिए एक वैलिड आईडी प्रूफ की जरूरत कही भी पड़ सकती है। जी हां यदि आप विदेश ट्रिप पर जा रहे हैं, तो आपको अपना एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ कैरी करना चाहिए। जिसे आप होटल, ट्रैवल बुकिंग आदि के समय प्रयोग कर सकें।
