Best Adventure Tourism village in India: कर्नाटक के बेलथांगडी तालुक में स्थित कुथलूर गांव ने अपने नाम को और बढ़ा लिया है। पर्यटन मंत्रालय द्वारा इस अनोखे गांव को साहसिक पर्यटन श्रेणी में 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया है। यह गांव के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सम्मान के मिलने से अब ये जगह आधिकारिक तौर पर भारत में साहसिक पर्यटन के लिए एक प्रमुख गंतव्य बन गई है।
स्थायी पर्यटन को प्राथमिकता देने वाले गांवों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। ये इस प्रतियोगिता का दूसरा वर्ष है। इस प्रतियोगिता का एकमात्र उद्देश्य उन ऑफबीट और कम-ज्ञात रत्नों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताना है जिन्हें अनदेखा कर दिया जाता है। ऐसे में आप जरूर दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित इस गांव की यात्रा करने का प्लान बना लें। कुथलूर गांव की खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी।
ये प्रतियोगिता उन गांवों की पहचान करने में मदद करती है जो समुदाय-आधारित मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा ये गांव अपने पर्यावरण की रक्षा करने के अलावा अपनी विरासत का भी संरक्षण करते हैं। खबरों की मानें तो 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम के दौरान इस गांव को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: नोएडा में 1k में अमीरों वालील लाइफ
बता दें कि साल की शुरुआत में, पर्यटन मंत्रालय ने प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। हरीश डाकैया, संदीप पुजारी और शिवराज द्वारा तैयार कुथलूर के प्रजेंटेशन ने सभी का ध्यान खींचा और एक शीर्ष साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में इस गांव की क्षमता को प्रदर्शित करने में योगदान दिया।
