Karnataka Beach Makeover: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबरा है। ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कर्नाटक अब गोवा की राह पर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पर्यटन विभाग कई विकल्पों पर विचार कर रहा है ताकि उनके राज्य घूमने आए पर्यटक कर्नाटक यात्रा का अधिकतम लाभ उठा सकें।
Karnataka tourism
कर्नाटक पर्यटन विभाग गोवा के समान, समुद्र तट पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण बदलावों पर विचार कर रहा है। प्रमुख बदलावों में से एक कर्नाटक के समुद्र तटों पर हट की शुरूआत है। ये झोपड़ियां काफी लुभावनी होती हैं और गोवा में लोकप्रिय आकर्षण हैं। ये हट पर्यटकों को भोजन, पेय और संगीत के साथ समुद्र तट के किनारे एक आरामदायक अनुभव प्रदान करती हैं।
मीडिया रिपोट्स में ये भी दावा किया गया है कि पर्यटन एजेंसी संभवतः इन खूबसूरत हट के अलावा कर्नाटक के समुद्र तटों पर एल्कोहल के सेवन की अनुमति देगी, जिससे संभवतः अधिक पर्यटक आकर्षित होंगे। मालूम हो कि अभी तक वहां शराब के सेवन की अनुमति नहीं है।
इन सीमाओं को हटाने से समुद्र तट पर्यटन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद की जा रही है। दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जैसी जगहों पर इन सुविधाओं के चलते ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट के आने की उम्मीद है। कर्नाटक पर्यटन विभाग के निदेशक और कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम (KSTDC) के प्रबंध निदेशक, राजेंद्र केवी ने कहा है कि इन बदलावों का प्राथमिक लक्ष्य आगंतुकों के लिए अधिक आरामदायक और सुरक्षित वातावरण प्रदान करके का ही है।
