Karnataka Heritage Trail: हम्पी और बादामी गुफाओं की शानदार यात्रा, 6 दिन की है ट्रिप, जानें खर्चा

Karnataka Heritage Trail: कर्नाटक की शाही विरासत, इतिहास और खूबसूरत नजारों का यादगार सफर करने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटसी ने 6 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है।

Karnataka Heritage Trail: अगर आप खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के साथ ही इतिहास, संस्कृति, मंदिरों और प्राचीन वास्तुकला में रुचि रखते हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने 'HAMPI–BADAMI HERITAGE ODYSSEY' नाम से 6 दिन का बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज में आपको यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हम्पी के ऐतिहासिक खंडहरों, बादामी की प्राचीन रॉक-कट गुफाओं, धार्मिक स्थलों और कर्नाटक की खूबसूरत विरासत को देखने का मौका मिलेगा। यह यात्रा परिवार, दोस्तों और इतिहास प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जहां आपको दक्षिण भारत की संस्कृति, पुरानी सभ्यता और शानदार वास्तुकला का अनुभव मिलेगा।

Karnataka Heritage Trail

हम्पी और बादामी गुफाओं की शानदार यात्रा (फोटो: canva)

लखनऊ से हुबली की यात्रा (फ्लाइट से)

तारीख: 30 जुलाई 2026, गुरुवार को यात्रा की शुरुआत लखनऊ एयरपोर्ट से होगी। सभी यात्री एयरपोर्ट पर एकत्र होंगे और सुबह 9:15 बजे इंडिगो फ्लाइट 6E-325 से हुबली के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 6:30 बजे हुबली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद होटल के लिए ट्रांसफर किया जाएगा। होटल पहुंचकर आराम करें और रात का खाना खाने के बाद हुबली में ही रात्रि विश्राम होगा।

End of Feed