जम्मू और कश्मीर जाने वाले पर्यटक जरूर पढ़ लें ये खबर, वरना उदासी के साथ लौटना पड़ेगा वापस

Kashmir Tourism: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जिसका असर जम्मू-कश्मीर के पर्यटन पर पड़ना तय है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाटी में फिलहाल के लिए सभी ट्रैकिंग गतिविधियों को निलंबित कर दिया गया है।

Jammu and Kashmir Travel News: पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले का असर जम्मू और कश्मीर में देखने को मिल रहा है। जम्मू और कश्मीर ने पूरे क्षेत्र में सभी ट्रेकिंग गतिविधियों को निलंबित करके पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई की है। जम्मू-कश्मीर वन विभाग ने सभी ट्रैकिंग मार्गों को बंद करने का आदेश दिया है। बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया है।

22 अप्रैल, 2025 को लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला बैसरन में हुआ था जो अपने सुंदर घास के मैदानों के लिए फेमस है और इसे मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। अधिकारियों ने जिला पुलिस को इन मार्गों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है ताकि निलंबन को लागू करना आसान हो सके।

End of Feed