IRCTC Valentine's Day Package: प्यार (Love) के महीने फरवरी (February) में सबसे ज्यादा घूमने (Travel) कपल्स (Couples) जाते हैं। खासतौर से वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2024) पर लोग सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं। अगर आप भी वैलेंटाइंस डे (Valentine's Day) पर कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप अपने पार्टनर संग थाईलैंड (Thailand) घूमने जा सकते हैं।
IRCTC Valentine's Day Package: गर्लफ्रेंड संग बनाएं पटाया-बैंकॉक घूमने का प्लान।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम TREASURES OF THAILAND, VALENTINE’S DAY SPECIAL EX HYDERABAD (SHO12) है। ये एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज 14 फरवरी को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप हैदराबाद से बैंकॉक आना-जाना नोक एयर की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 3 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप थाईलैंड की सुंदर जगह बैंकॉक और पटाया घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में कुल लोगों की संख्या 34 है। इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 3 डिनर मिलेगा। इसके अलावा पूरे टूर पैकेज के दौरान आपके साथ एक लोकल टूर गाइड भी रहेगा। पैकेज में पटाया में कोरल द्वीप यात्रा, पटाया में अलकज़ार शो, नोंग नूच गार्डन पटाया, बैंकॉक में मरीन पार्क के साथ सफारी वर्ल्ड, बैंकॉक सिटी टेम्पल टूर भी शामिल है। वहीं 80 साल तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 56,845 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 48,470 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 46,575 रुपए और बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 41,550 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
