IRCTC Valentine's Day Package: देश में घूमने के लिए नॉर्थ ईस्ट (Northeast) भी बढ़िया ऑप्शन है। अगर आप फरवरी (February) महीने में किसी बढ़िया जगह पर अपने पार्टनर संग वैलेंटाइल डे (Valentine's Day) सेलिब्रेट करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नॉर्थ ईस्ट को लेकर एक एयर टूर पैकेज (Northeast Package) निकाला है, जिसमें आप अपने पार्टनर संग बेहद सुंदर जगह पर वैलेंटाइन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
IRCTC Valentine's Day Package: आईआरसीटीसी के पैकेज में गर्लफ्रेंड संग सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम LTC FLIGHT PACKAGE TO THE NORTH EAST EX CHENNAI (SMA15) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। टूर पैकेज अगले महीने की 10 तारीख को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप चेन्नई से गुवाहाटी आना-जाना एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से करेंगे। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावलिनॉन्ग, शिलांग घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर
इस पैकेज में आप शिलांग में 3 रात, काजीरंगा में 1 रात और गुवाहाटी में 2 रात बढ़िया होटल में रहेंगे। इसके अलावा पूरे पैकेज में आपको टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। साथ ही काजीरंगा नेशनल पार्क में जीप सफारी से आपको घुमाया भी जाएगा। पूरे पैकेज के दौरान आईआरसीटीसी का एक टूर मैनेजर भी साथ में रहेगा। साथ ही इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 53,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 47,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 44,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 42,500 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 38,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
