IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी करा रहा हरिद्वार, अयोध्या के साथ वैष्णो देवी के दर्शन, सिर्फ इतने रुपये देना होगा किराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2023, 07:23 AM IST

IRCTC Vaishno Devi Uttar Bharat Tour Package: आईआरसीटीसी अपने यात्रियों के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। 10 रात 11 दिन के इस इस टूर पैकेज का नाम Mata Vaishno Devi with Uttar Bharat Darshan है। जानें डिटेल-

IRCTC Vaishno Devi Uttar Bharat Tour Package: समय समय पर आईआरसीटीसी अलग अलग तरह के टूर पैकेज लेकर आता है जिसमें लोगों को यात्रा के साथ साथ खाने और रहने की भी सुविधा दी जाती है। आईआरसीटीसी के कई ऐसे टूर पैकेज को जबरदस्त हिट हैं। हाल ही मेंआईआरसीटीसी अपने यात्रियों के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। 10 रात 11 दिन के इस इस टूर पैकेज का नाम Mata Vaishno Devi with Uttar Bharat Darshan है। IRCTC ने माता वैष्णो देवी के दरबार के लिए एक स्पेशल ऑफर निकाला है। जिसकी मदद से भक्त वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

Mata Vaishno Devi with Uttar Bharat Darshan

Mata Vaishno Devi with Uttar Bharat Darshan

IRCTC Mata Vaishno Devi with Uttar Bharat Darshan Package

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको आगरा, अयोध्या, गोल्डन टेंपल, हरिद्वार, कटरा, मथुरा, ऋषिकेश और वाघा बॉर्डर घूमने का मौका दिया जा रहा है। यह टूर पैकेज उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 अगस्त, 2023 को कोलकाता से हो रही है। इस टूर को ‘देखो अपना देश’ कार्यक्रम को देखते हुए शुरू किया गया है। ट्रिप 11 दिन और 10 रातों का रहेगा।

End of Feed