गर्मी की छुट्टी में वैष्णो देवी के दर्शन का है प्लान तो देखें IRCTC का ये पैकेज, सस्ते में पूरी होगी धार्मिक यात्रा

IRCTC Vaishno Devi Tour Package : गर्मी के दिनों में बच्चों की छुट्टियां होने पर अक्सर लोगों का कहीं घूमने का प्लान बनता है। यदि आप इस बार गर्मी में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको IRCTC का बनाया ये शानदार टूर पैकेज जरूर देखना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज की पूरी डिटेल...

IRCTC Vaishno Devi Tour Package : IRCTC समय-समय पर लोगों के लिए अलग-अलग पैकेज लॉन्च करता रहता है। जिससे आप देश भर में अलग-अलग स्थानों की यात्रा आरामदायक तरीके से कर सकें। इसके साथ ही IRCTC आपको विदेश घुमाने वाले पैकेज भी लेकर आता रहता है। वहीं गर्मी की छुट्टियां जब शुरु होने को हैं, तो ऐसे में IRCTC के पैकेज खूब बुक किए जाते हैं। इस लेख में आज हम आपको IRCTC का बनाया वैष्णो देवी टूर पैकेज बताने जा रहे हैं। जिससे आप माता वैष्णो के दर्शन का प्लान बना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा पैकेज?

irctc vaishno devi tour package

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

दिल्ली से शुरु हो रहे इस ट्रैवल पैकेज में आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने की योजना है। 3 रात और 4 दिन के लिए तैयार किया गया ये टूर पैक आपको रेल मार्ग से सफर कराता है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए प्लान किया गया ये टूर पैकेज आपको सस्ते में दर्शन कराता है। इस पैकेज में आपके रहने-खाने से लेकर घूमने-फिरने की सारी सुविधाएं शामिल की गई हैं।

End of Feed