IRCTC Vaishno Devi Tour Package: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है और इन 9 दिनों में विशेष रूप से माता की पूजा-अर्चना की जाती है। यही कारण है कि इन दिनों में देवी के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। देश के कुछ देवी काफी खास हैं, इनमें से एक वैष्णो देवी मंदिर भी है। अगर आप लंबे समय से माता के दरबार जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अब इंतजार खत्म करने का वक्त आ गया है। जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा अब और भी आसान हो गई है। जी हां आज हम आपको एक टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप आसानी से वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी का टूर पैकेज
क्या हैं पैकेज की डिटेल
IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए ‘MATA VAISHNODEVI EX DELHI’ नाम से एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिससे आप बिना किसी झंझट के दर्शन कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NDR01 तय किया गया है। 3 रात और 4 दिन का ये टूर पैकेज भक्तों के लिए काफी खास है। इस यात्रा में आपकी 2 रातें ट्रेन में 1 रात कटरा के होटल में स्टे, आने-जाने, ठहरने और दर्शन की पूरी व्यवस्था की गई है। इस यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 20:40 बजे होगी। ट्रेन नंबर 12425 से आप जम्मू के लिए रवाना होंगे और सुबह करीब 5 बजे कटरा स्टेशन पहुंच जाएंगे।
यह भी पढ़ें - नवरात्रि में करें इन 7 शक्तिपीठों के दर्शन, मिलेगा आस्था और यात्रा का खास और अनोखा अनुभव
जम्मू के प्रमुख मंदिरों के दर्शन का मौका
इस टूर पैकेज से आप केवल माता वैष्णो देवी के दर्शन ही नहीं करेगें, बल्कि इस यात्रा में आपको कुछ और प्रमुख स्थानों के देखने का मौका मिलेगा। इसमें कंद कंदोली मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर, बाग-ए-बाहू गार्डन जैसे स्थल शामिल हैं। इन स्थानों पर घुमाने के बाद आपको दोपहर में जम्मू के रवाना कर दिया जाएगा। इस पैकेज का आगामी सफर 24 मार्च को दिल्ली से शुरू होगा।
पैकेज का किफायती बजट
इस पैकेज से सफर करना आपके लिए काफी किफायती साबित होगा। 3AC क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 10770 रुपए की पड़ेगी। जबकि डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 8100 और 6990 रुपए देना होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प से कर सकते हैं। बुकिंद से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 9717648888,8287930712,8287930620 संपर्क कर सकते हैं।
