IRCTC Tour Package: दक्षिण भारत की मंदिरों के करना चाहते हैं दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए IRCTC लेकर आया है बेहतरीन पैकेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 16, 2023, 04:00 PM IST

IRCTC Tour Package: देश के अलग-अलग राज्यों में कई धार्मिक जगहें हैं जहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिलती है। धार्मिक यात्राओं के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती है। ऐसे में आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है जिसके जरिए आपको दक्षिण भारत की मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे।

IRCTC Tour Package: देश के अलग-अलग राज्यों में कई धार्मिक जगहें हैं जहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिलती है। धार्मिक यात्राओं के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती है। ऐसे में आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है जिसके जरिए आपको दक्षिण भारत की मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। रेलवे की तरफ से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से दक्षिण भारत घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज का नाम दक्षिण भारत शुभ यात्रा रखा गया है। दक्षिण भारत शुभ यात्रा के तहत लर क्लास में रामेश्वरम, मदुरै, तुरुपति, श्रीशैलम मल्लिकार्जुन की यात्रा कराई जाएगी।

Untitled design

आईआरसीटीसी टूर पैकेज ( source:istock)

कितने दिन का है टूर पैकेज और कितना करना होगा खर्च

IRCTC का ये टूर पैकेज 7 नाइट और 8 दिन का है। एक व्यक्ति को इस टूर पैकेज के लिए 15,500 रुपये खर्च करने होंगे। IRCTC यात्रियों की नाइट स्टे के लिए नॉन एसी रूम उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही इस टूर पैकेज में सुबह की चाय से ब्रेक फास्ट, लंच और डिनर तक उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों के लिए ट्रेवल इंश्योरेंस और ट्रेन के अंदर की सिक्योरिटी की सुविधा उपलब्ध होगी। बता दें कि इस टूर पैकेज में कहीं भी एंट्री चार्ज, बोटिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स का खर्च यात्रियों का खुद उठाना होगा।

कहां से चलेगी ट्रेन

दक्षिण भारत की टूर की शुरुआत छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से होगी। यह ट्रेन 25 मई 2023 को बिलासपुर से खुलेगी। ट्रेन के जरिए आप 27 मई को रामनाथपुरम पहुंचेंगे। यहां से रोड से रामेश्वरम ले जाया जाएगा। इसके बाद आपको वहां की यात्रा कराई जाएगी। सकी बुकिंग IRCTC के लिंक bit.ly/3MplTrk पर कर सकते हैं।

End of Feed