IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC फरवरी के महीने में के लिए तीर्थ स्थानों से जुड़ा एक पैकेज लाई है। जिसमें आप महाशिवरात्रि के समय पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक साथ कर सकते हैं। 5 दिन और 4 रात के इस पैकेज का नाम है Maha Shivratri Special-Pancha Jyothirlinga Yatra Ex Chennai और इसका पैकेज कोड है SMA51। इस पैकेज के तहत आपको भीमाशंकर मंदिर, त्र्यंबकेश्वर मंदिर, घृष्णेश्वर मन्दिर, औंढा नागनाथ मंदिर और परली वैजनाथ मंदिर में दर्शन कराए जाएंगे।
IRCTC Mahashivratri 2025 package
IRCTC Maha Shivratri Special Package
25 फरवरी को इस टूर की फ्लाइट चेन्नई से पुणे के लिए उड़ान भरेगी। पुणे में आपकी मदद के लिए आपको लोकल टूर गाइट मिलेगा। इस पैकेज में ठहरने के साथ ब्रेकफास्ट और डिनर का इंतजाम है और सफर के लिए बस की सुविधा है। पहले दिन आप भीमाशंकर मंदिर में दर्शन करके नासिक की तरफ निकलेंगे। 26 फरवरी को त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन कराया जाएगा, साथ में आप गोदावरी घाट, कालाराम और पंचवटी भी घूमेंगे। 27 फरवरी को घृष्णेश्वर मन्दिर और औंढा नागनाथ मंदिर में दर्शन कराए जाएंगे। 28 फरवरी को परली वैजनाथ मंदिर में दर्शन के बाद आप शिरडी आएंगे। अगली सुबह यानी 1 मार्च को साई दर्शन के बाद आपको पुणे एयरपोर्ट पर छोड़ दिया जाएगा। जहां से आप चेन्नई की फ्लाइट लेंगे।
Maha Shivratri Special Package Price
अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको ₹35,500 देने होंगे। डबल ऑक्यूपेंसी में प्रति व्यक्ति ₹29,500 और ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹ 28,500 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹ 24,000 है और 2 से 4 साल के बच्चों के लिए किराया ₹20,500 है। बुकिंग से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप इन फोन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं 9003140680, 9003140682, 8287931968, 8287931974।
