IRCTC Tour Package: चलिए चलें सियोल, बुसान और नामी द्वीप, घूम आएं कोरिया, जानें कितना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package: कोरिया टूरिज्म भारतीय पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती कोरियाई टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में जानकरी दी गई है।

IRCTC Tour Package 2025: नई और यूनीक जगह घूमना किसी पसंद नहीं आता है। घूमने फिरने में सबसे ज्यादा दिक्कत प्लानिंग को लेकर आति है ऐसे में आपकी इस परेशानी को दूर करते हुए आईआरसीटीसी ने KOREAN VIBES SEOUL, BUSAN & NAMI ISLAND नाम से बेहद ही किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। सियोल, बुसान और नामी द्वीप की आकर्षकर यात्रा इस पैकेज में शामिल है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 15-08-2025 को चैन्नई से इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए आपको फ्लाइट लेनी होगी। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर आईआरसीटीसी प्रतिनिधि आपका स्वागत करेगा और आपको सियोल स्थित आपके होटल तक पहुंचाएगा। बाकी दिन आप आराम या चिलआउट कर सकते हैं। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। यात्रा के दौरान टूर गाइड की सेवा भी आपको मिलेगी।

End of Feed