IRCTC के साथ करें रामायण से जुड़ी मुख्य जगहों के दर्शन, यहां देखें किफायती टूर पैकेज

IRCTC Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी मे रामायण काल से जुड़े मुख्य स्थानों को देखने के लिए एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है। यदि आप आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको ये टूर पैकेज मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है ये किफायती टूर पैकेज...

IRCTC Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई अलग-अलग पैकेज लॉन्च करता रहता है। ऐसे ही एक शानदार टूर पैकेज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिससे आप एक शानदार अध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा कर पाएंगे। इस पैकेज से आपको रामायण से संबंधित लंका (श्रीलंका) के प्रमुख स्थानों का दर्शन भी इस पैकेज में शामिल किया गया है। जी हां इस तरह ये टूर पैकेज आपको विदेश की सैर करने का भी मौका मिलेगा। इस पैकेज की खासियत जान आपके इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा टूर पैकेज...

IRCTC Tour Package

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) द्वारा तैयार किए गए इस टूर पैकेज का नाम SHRI RAMAYANA YATRA SRILANKA रखा गया है। जिसका कोड NDO32 तय किया गया है। 5 रात और 6 दिन का ये टूर पैकेज आपके लिए काफी किफायती और सुविधाजनक हो सकता है। इस पैकेज से आपको अंतराष्ट्रीय यात्रा करने का मौका भी दिया जा रहा है। इस यात्रा में आप श्रीलंका की प्रमुख जगहों (दांबुला, नुवारा एलिया, कैंडी, कोलंबो) का दर्शन कर पाएंगे।

End of Feed