IRCTC Tour Package: घूम आएं इंडोनेशिया, 6 दिन का है टूर पैकेज, सिर्फ इतना होगा खर्चा

International Trip Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको इंडोनेशिया घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

International Trip Package For Family: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने अमेजिंग बाली नाम से बेहद आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। परिवार के साथ घूमने के लिए विशेष रूप से इस पैकैज को डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको इंडोनेशिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे। देवदान शो, ग्लास बॉटम बोट द्वारा कंजर्वेशन आइलैंड के तांजुंग बेनाओ बीच टूर, नुसा दुआ बीच की यात्रा, केचक डांस के साथ उल्लावतु मंदिर की यात्रा, किंतमनी ज्वालामुखी दौरा, उबुद गांव दौरा, तिरता एम्पुल, कॉफी बागान के साथ शानदार यात्रा इस पैकेज में शामिल है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। 3 अगस्त 2025 को मुंबई से बाली तक हवाई जहाज से प्रस्थान किया जाएगा। बाली डेनपसार हवाई अड्डे पर आगमन के साथ मिलना-जुलना, होटल में चेक-इन जैसा प्रोसेस होगा इसके साथ ही आपकी टूर यात्रा की शुरुआत भी हो जाएगी।

End of Feed