IRCTC Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कुछ न कुछ आकर्षक पैकेज लेकर आती रहती है। जिसमें सस्ते में आपको देश-दुनिया की अलग-अलग जगहों पर घुमाया जाता है। ऐसा ही एक पैकेज मुंबई से घूमने के लिए भी तैयार किया गया है। जी हां इस पैकेज का नाम PRAYAGRAJ & VARANASI EX CSMT रखा गया है। जिसे बुक करके आप पूरी सुविधाओं के साथ अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
IRCTC Tour Package
पैकेज की डिटेल
IRCTC के बनाए इस टूर पैकेज का नाम प्रयागराज और वाराणसी एक्स सीएसएमटी रखा गया है। जिसका कोड़ (WMR164) तय किया गया है। इस पैकेज से आप 4 रात और 5 दिन का सफर आसानी से तय कर पाएंगे। इस पैकेज से आपको प्रयागराज और वाराणसी का टूर कराया जाएगा। प्रयागराज उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है, जो अपने धार्मिक महत्व और गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम के लिए प्रसिद्ध है। वहीं वाराणसी को काशी के नाम से भी जानते हैं। ये दुनिया के सबसे पुराने शहरों में शामिल है, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।
कितना होगा खर्चा?
इस पैकेज को दो स्तर (स्लीपर और 3 क्लास एसी) में बांटा गया है। स्लीपर से अकेले सफर करने पर आपको 23,099 रुपए देने होंगे। जबकि दो लोगों में आपका ये खर्च 14,599 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। वहीं 3 लोगों में आपका खर्चा महज 12,299 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। यदि आप 3 क्लास एसी से सफर करते हैं, तो आपको अकेले सफर करने पर 26,499 रुपए देने होंगे। जबकि दो लोगों में आपका ये खर्च 17,999 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। वहीं 3 लोगों में आपका खर्चा महज 15,699 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा।
