यदि आप घूमने फिरने का शौक रखते हैं लेकिन प्लान नहीं बना पाते हैं, तो आपकी इस समस्या का समाधान IRCTC लेकर आया है। जी हां समय-समय पर IRCTC अपने शानदार पैकेज लेकर आता रहता है। जिससे आप देश-विदेश की जगहों पर आसानी से घूम सकते हैं। यदि आप तिरुपति बालाजी के दर्शन का प्लान लंबे समय से बना रहे हैं लेकिन जा नहीं पाए हैं, तो आपके लिए IRCTC एक शानदार पैकेज लेकर आया है। आइए जानते हैं कि क्या है IRCTC का ये टूर पैकेज?
क्या है पैकेज की डिटेल?
IRCTC के तिरुपति बालाजी के इस टूर पैकेज की पूरी डिटेल्स की बात करें तो इस पैकेज का नाम Lord Balaji and Vellore Golden Temple Darshan है। इस टूर पैकेज का कोड (EHR139) है। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
कहां से कहां तक होगा सफर?
IRCTC के तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए तैयार किए गए इस टूर पैकेज में आपको 5 रात और 6 दिन का सफर कराया जाएगा। जिसमें आपको एसी 3 क्लास से यात्रा का मौका दिया जा रहा है। झारखंड के हटिया के शुरू होकर ये सफर आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर तक जाएगा। भगवान विष्णु को समर्पित ये मंदिर दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध है।
कितना होगा खर्च?
IRCTC ने इस टूर पैकेज में आपको अकेले सफर करने के लिए 35300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों में सफर करने के लिए आपको 22200 रुपए और तीन लोगों के साथ 19250 रुपए का खर्चा करना होगा। 5 साल तक के बच्चों के लिए इस यात्रा का सफर मुफ्त रहेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज से यात्रा करने के लिए यदि आपके साथ 5 से 11 साल का कोई बच्चा है तो उसकी टिकट एक एक्सट्रा बेड के साथ 12150 रुपए और बिना बेड के साथ 9850रुपए की होगी।
