IRCTC Tour Package: खूबसूरत समुद्र तट के साथ ही नेचर और हरियाली से भरपूर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS-GOLD' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। अंडमान के राधानगर, लैजेंड्री हवे और कॉरल बीच काफी फेमस हैं। वॉसब्रॉक और माउंट हार्डिंग जैसे हाइकिंग स्पॉट्स यहां प्राकृतिक प्रेमियों को खासा लुभाते हैं। स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, कयाकिंग और जेट स्की जैसी वॉटर स्पोर्ट्स का भरपूर मजा भी आप यहां ले सकते हैं।
Andaman and Nicobar Islands Tour (photo: canva)
24 नवम्बर 2025 को पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर आपको आना होगा। वहां आईआरसीटीसी का स्थानीय प्रतिनिधि आपको मिल जाएगा। तरोताजा होने के बाद, कॉर्बिन्स कोव बीच पर जाएं जो पोर्ट ब्लेयर शहर से 7 किलोमीटर दूर बसा हुआ है। नारियल के ताड़ के पेड़ों से घिरे सबसे मनोरम समुद्र तटों में से एक ये जगह है। पोर्ट ब्लेयर में ही आपको रात्रि विश्राम करना है। 24 नवम्बर के अलावा भी अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 48255 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 30600, 26920 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 17245 रुपए है।
इस पैकेज का कोड EHH96 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर-8595904080, 90313 40025 संपर्क कर सकते हैं।
