IRCTC Tour Package: अप्रैल में घूम आएं विदेश, जानें कितना होगा खर्चा, 4 दिन का है पैकेज

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको कम पैसों में विदेश की सैर करवाई जाएगी। घूमने-फिरने का शौक रखने वालों के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। पैकेज से जुड़ी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

IRCTC Thailand Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए Treasures of Thailand Ex - Hyderabad नाम से नया और बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत कम खर्चे में आप थाईलैंड के प्रमुख आकर्षणों की यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। बैंकॉक और पटाया में अल्काजर शो, कोरल आइलैंड टूर, सफारी वर्ल्ड टूर, मरीन पार्क, वाट ट्रिमिट की यात्रा आपको करवाई जाएगी।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 24 अप्रैल 2025 को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद से 00:45 बजे उड़ान भरना होगा। 06:05 बजे बैंकॉक हवाई अड्डे पर आगमन होगा। हवाई अड्डे की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निकास द्वार पर आईआरसीटीसी के स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा स्वागत किया जाएगा।

End of Feed