IRCTC Tour Package: कम पैसों में कर आएं विदेश की सैर, 7 दिन की है ट्रिप, जानिए डिटेल्स

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: विदेश ट्रिप का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Scenic Bhutan ex Bengaluru नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। कुएनसेलफोडरंग बुद्ध प्वाइंट (दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमाओं में से एक) हिंदू मंदिर, राष्ट्रीय स्मारक चोर्टेन, वागडी त्से लखानाग (40 मिनट की छोटी पैदल यात्रा) का बाहरी दृश्य। ननरी, बीबीएस टॉवर, मोथिथांग चिड़ियाघर, राष्ट्रीय पुस्तकालय, शताब्दी किसान बाजार (हस्तशिल्प उत्पाद और स्थानीय उत्पाद यहां मिल सकते हैं) का मजेदार टूर इस पैकेज में शामिल है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 22 जून 2025 को फ्लाइट नंबर IX-1572 द्वारा 21.55 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे से प्रस्थान किया जाएगा। पर्यटकों को उड़ान के निर्धारित प्रस्थान से कम से कम 02 घंटे पहले केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे, बेंगलुरु पर रिपोर्ट करना होगा।

End of Feed