IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में करें केरल की सैर, हाउस बोट, बीच और वादियों का लें मजा

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको केरल की सैर, हाउस बोट, बीच और वादियों को एकसाथ घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में यहां सब जानकारी दी गई है।

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Ravishing Kerala with Houseboat stay नाम से बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको केरल घूमने का मौका मिल रहा है। मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम/अलेप्पी के प्रमुख आकर्षणों के दीदार आपको इस पैकेजके तहत करवाए जाएंगे।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 1 जुलाई 2025 को एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या कोचीन एयरपोर्ट से आपको पिक अप किया जाएगा। कोचीन के आधे दिन के दर्शनीय स्थलों की सैर इसी दिन आपको करवाई जाएगी। डच पैलेस, यहूदी आराधनालय और फोर्ट कोचीन की यात्रा आपको करवाई जाएगी। शाम को मरीन ड्राइव की यात्रा के दौरान आपको चिलआउट कर सकते हैं।

End of Feed