IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने Kanyakumari-Rameswaram-Madurai नाम से नया और बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको एकसाथ कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरई घूमने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ यात्रा करने के लिए ये पैकेज बेहद खास रहने वाला है।
IRCTC Tour Package
3 दिन और 2 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन से 09:00 बजे तक आपको पिक अप करके कुमारी अम्मन मंदिर, थ्री सीज मिंगल पॉइंट, विवेकानन्द रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर प्रतिमा, महात्मा गांधी मेमोरियल मंडपम के लिए आपको शानदार कैब से यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। कुमारी अम्मन मंदिर से पर्यटक स्वयं सभी स्थानों का दौरा करेंगे जो एडवेंचर की चाह रखने वाले पर्यटकों को खासा पसंद आएगा।
आने वाले सोमवार, मंगलवार या फिर बुद्धवार आप किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। शानदार स्टार होटल में आपके रुकने का इंतजाम कर दिया गया है। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा इस पैकेज में शामिल है। मील प्लान के हिसाब से खाने की व्यवस्था भी की गई है। अगर आप परिवार के साथ यात्रा करते हैं यानि ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 8550 रुपए पड़ेगा।
5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 4000 तय किया गया है। डबल शेयरिंग में जाना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति खर्चा 11600 वहीं अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो फिर आपको 22930 रुपए देने होंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो इसका कोड SMH54 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 9003140739/9363488231 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
