IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने CHENNAI MYSORE COORG PACKAGE नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मैसूर से कूर्ग तक घूमने का मौका मिल रहा है। नए साल के मौके पर यादगार छुट्टियां बताने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो ये ट्रिप हर लिहाज से आपके लिए खास होने वाली है। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 1 जनवरी 2026 को ट्रेन नंबर 16021, चेन्नई - मैसूर एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रात 9:15 बजे प्रस्थान करना होगा। गौर करने वाली बात ये है कि 1 जनवरी के अलावा भी आप आने वाले किसी भी गुरुवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
IRCTC Tour Package 2025
मैसूर अपने अनूठे आकर्षण, समृद्ध विरासत, भव्य महलों, सुंदर उद्यानों, विशाल इमारतों, चौड़ी छायादार सड़कों और पवित्र मंदिरों से हमेशा पर्यटकों का ध्यान खींचता रहा है। इसके भव्य और विशाल महल, राजसी मंदिर और उद्यान आगंतुकों पर अमिट छाप छोड़ते हैं। वहीं भारत का स्कॉटलैंड कहे जाने वाले कूर्ग शहर में पर्यटन के लिए बहुत कुछ है। धुंध से ढकी पहाड़ियां, हरे-भरे जंगल, संतरे के बाग, घुमावदार सड़कें और मनमोहक दृश्य इसे एक अविस्मरणीय पर्यटन स्थल बनाते हैं।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 23650 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 12800, 9600 रुपए तय किया गया है। बच्चों के लिए किराया 5050 रुपए तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड SMR012 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प की माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287932122, 8287932070, 9363488231 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
