IRCTC Tour Package 2025: ज्योतिर्लिंगों का हिंदू धर्म में अत्यंत पावन स्थान है। विभिन्न राज्यों में फैले इन धामों तक पहुंचना कई लोगों के लिए कठिन होता है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन ने इस समस्या का समाधान देते हुए '7 Jyotirlinga Yatra' नाम से एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने का मौका मिल रहा है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन आप कर सकेंगे जो तीर्थयात्रियों पर एक शक्तिशाली आध्यात्मिक और भावनात्मक प्रभाव छोड़ते हैं।
Jyotirlinga Yatra tour package (photo: canva)
12 दिन और 11 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 18 नवम्बर 2025 को ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर या फिर ललितपुर जं. बोर्डिंग पॉइंट है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। पेशेवर और मैत्रीपूर्ण टूर एस्कॉर्ट्स की सेवाएं आपको मिलेंगी। IRCTC टूर मैनेजर आवश्यक सहायता के लिए पूरे टूर के दौरान यात्रा करेंगे।
खर्चे की बात करें तो Economy (SL) में ट्रिप आपको 24,100 रुपए में पड़ेगी। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 22,720 तय किया गया है। Standard (3AC) में ट्रिप 40,890 रुपए में पड़ेगी।
इस पैकेज का कोड NZBG66 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर-8287930199, 8650930962, 8287930908 संपर्क कर सकते हैं।
