IRCTC Tour Package: परिवार के साथ करें विदेश यात्रा, 7 दिन की होगी ट्रिप, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने KOREAN VIBES SEOUL, BUSAN & NAMI ISLAND नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ घूमने के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। जीवन भर के लिए यादगार पल इकट्ठा करने के लिए ग्योंगजू भ्रमण, बुल्गुक्सा मंदिर, सेओकगुराम ग्रोटो, चेओमसेओंगडे वेधशाला, वोलजी तालाब, ग्योंगजू गांव, बुसान तक ड्राइव इस टूर पैकेज में शामिल है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 14 जुलाई 2025 को चैन्नई से इंचियोन के लिए प्रस्थान किया जाएगा। इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, आईआरसीटीसी का प्रतिनिधि आपका स्वागत करेगा और आपको सियोल में आपके होटल में ले जाएगा। बाकी दिन मौज-मस्ती या आराम के लिए आप पूरी तरह से फ्री हैं।

End of Feed