IRCTC Tour Package: लद्दाख के लेह से नुब्रा तक, 7 दिन की है ट्रिप, जान लें खर्चा

IRCTC Tour package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको लद्दाख घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: दोस्तों के साथ अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये आकर्षक टूर पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'INCREDIBLE LADAKH' नाम से बेहद ही किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। दर्रों की भूमि के नाम से मशहूर लद्दाख घूमने का आपको मौका मिल रहा है। लद्दाख हमेशा से ही यात्रियों की पसंदीदा जगहों में से एक रही है। इस टूर पैकेज के दौरान आप शाम वैली, लेह, नुब्रा, तुरतुक और पैंगोंग की सैर कर सकेंगे। आईआरसीटीसी लद्दाख टूर पैकेज का हिस्सा कैसे बन सकते हैं इसे यहां डिटेल में बताया गया है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 1 अक्टूबर 2025 को लेह हवाई अड्डे/बस स्टैंड से पिक-अप और होटल स्थानांतरण। होटल में चेक-इन। बाकी दिन आराम से होटल में बिताएं ताकि अगले दिन के लिए पूरी तरह से ढल सकें।

End of Feed