IRCTC Tour Package: एक सफर दो नजारे, घूम आएं दार्जिलिंग और गंगटोक, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने EASTERN HIMALAYAN WITH CONFIRMED TRAIN TICKET नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको दार्जिलिंग और गंगटोक की सैर करवाई जाएगी। सिक्किम की राजधानी और सबसे बड़ा शहर गंगटोक, ऊंचे बर्फीले पहाड़ों, मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों, असंख्य मठों और ढेरों साहसिक गतिविधियों के साथ एक शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। वहीं दार्जिलिंग हिमालय से घिरा हुआ शहर और अपने प्रदूषण-मुक्त प्राकृतिक दृश्यों और मनोरम वातावरण के लिए बेहद लोकप्रिय है।

दो द्रुल चोर्टेन, एनचे मठ, कंचनजंगा, त्सोम्गो झील और रुमटेक मठ की मनोरम यात्रा इस पैकेज में शामिल है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 26-07-2025 को हावड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 22301 द्वारा सुबह 05.55 बजे प्रस्थान। 13.25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचकर गंगटोक के लिए प्रस्थान होगा। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज के लिए बुकिंग आप अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी दिन के लिए कर सकते हैं।

End of Feed