IRCTC Tour Package: बजट में करें खूबसूरत बाली की यात्रा, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC tour package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बाली घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Blissful Bali नाम से बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन बाली घूमने का मौका मिल रहा है। उबुद कॉफी बागान, रॉयल पैलेस के साथ किंतमनी का पूरा दौरा इस टूर पैकेज में शामिल है। नुसा पेनिडा, उलुंदनु बेदुगुल और तनाह लोट मंदिर, तीर्थ गंगा जल महल की यात्रा भी आपको करने का मौका मिलेगा।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 18 अगस्त 2025 को दिल्ली हवाई अड्डे से सुबह 00:05 बजे तान सोन न्हाट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे होते हुए डेन पेसर हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करना होगा। दोपहर 1:30 बजे बाली हवाई अड्डे पर आपका आगमन होगा। आगमन पर, अपने पासपोर्ट पर मुहर लगवाने के लिए इमिग्रेशन विभाग में आपको जाना होगा।

End of Feed