IRCTC Tour Package: परिवार के साथ घूमने के लिए अगर आप किसी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने FAMILY ANDAMAN HOLIDAY GOLD नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को स्पेशली परिवार के साथ घूमने के लिए डिजाइन किया गया है जिसके तहत आपको अंडमान व निकोबार द्वीप समूह घूमने का मौका मिल रहा है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी दुर्गमता के कारण सदियों से रहस्य में डूबे रहा है। सुंदरता का प्रतीक अंडमान व निकोबार द्वीप समूह प्राकृतिक और मनोरम दृश्यों से भरपूर एक परिदृश्य प्रस्तुत करता है। ये द्वीप बंगाल की खाड़ी में पन्ने की तरह चमकता है। इन द्वीपों को घने जंगल, असंख्य विदेशी फूल और तमाम पक्षी एक अत्यंत काव्यात्मक और रोमांटिक माहौल में बदल देते हैं।
IRCTC Tour Package (photo credit canva)
यहां आदिवासी ढोल की थाप शांति को झंकृत करती है और रंगीन मछलियां क्रिस्टल के साफ पानी में अपना रास्ता बनाते हुए आपको साफ दिख जाएंगी। सुंदरता में विचित्रता का यह समावेश आपका दिल जीत लेगा। बड़े और छोटे, आबाद और निर्जन, कुल 572 द्वीप, टापू और चट्टानों का ये समूह है।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 30 अगस्त 2025 को पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर आपको आना होगा फिर वहां आपको आईआरसीटीसी का स्थानीय प्रतिनिधि मिल जाएगा जो आगे का प्रोग्राम आपको समझा देगा। कॉर्बिन्स कोव बीच, सेलुलर जेल की यात्रा भी इस टूर पैकेज में शामिल है।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 48400 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 28900 और 25750 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 16900 रुपए है।
इस पैकेज का कोड EHH96 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8595904080, 8595904074, 9031340025 संपर्क कर सकते हैं।
