IRCTC Tour Package: इस बार मौका मत चूकिए और परिवार के साथ चारधाम यात्रा करने का प्लान बना लें क्योंकि आईआरसीटीसी ने Char Dham Yatra नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को परिवार के साथ घूमने के लिए ही डिजाइन किया गया है। डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन द्वारा बद्रीनाथ (उत्तर), जगन्नाथ पुरी (पूर्व), रामेश्वरम (दक्षिण) और द्वारकाधीश (पश्चिम) की यात्रा आपको करवाई जाएगी।
Char Dham Yatra tour package (photo: canva)
17 दिन और 16 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 5 सितंबर 2025 को शाम 6 बजे तक दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर आपको आना होगा। ट्रेन 20:00 बजे योग नगरी ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करेगी। रात का खाना ट्रेन में और रात भर की ट्रेन यात्रा होगी।
3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। पेशेवर और मैत्रीपूर्ण अंग्रेजी बोलने वाले टूर एस्कॉर्ट्स की सेवाएं आपको मिलेगी। आईआरसीटीसी टूर मैनेजर आवश्यक सहायता के लिए पूरे टूर के दौरान आपका साथ देगा।
खर्चे की बात करें तो कंफर्ट क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,48,390 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 1,26,980, 1,23,920 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 1,16,720 तय किया गया है। डिलक्स और सुपरियर क्लास में अगर आप यात्रा करने का प्लान करते हैं तो इसके लिए किराय कंफर्ट क्लास की तुलना में थोड़ा ज्यादा होगा।
इस पैकेज का कोड CDBG29 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287930484, 8595931047, 8287930032, 8287930299 संपर्क कर सकते हैं।
