IRCTC Tour package: बाली की हसीन वादियों की करें सैर, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package: बाली की हसीन वादियों की सैर करने के लिए आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बीच से लेकर सफारी तक घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं को जानने के बाद आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपको लिए बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बाली के प्रमुख आकर्षणों जिसमें बीच से लेकर सफारी तक शामिल है घूमने का मौका मिल रहा है। शहर की भागम-भाग से दूर विदेश में चिलआउट करने के लिए इस पैकेज को डिजाइन किया गया है जिसमें ग्लास बॉटम बोट द्वारा कंजर्वेशन आइलैंड के साथ तांजुंग बेनाओ बीच टूर, नुसा दुआ बीच, केचक डांस के साथ उल्लावतु मंदिर, उबुद गांव का दौरा, तिरता एम्पुल की यात्रा, उबुद रॉयल पैलेस और उबुद पारंपरिक बाजार की यात्रा शामिल है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 14 जुलाई 2025 को मुंबई से बाली तक हवाई जहाज से प्रस्थान किया जाएगा। बाली डेनपसार एयरपोर्ट पर 15 जुलाई को आगमन, मिलना-जुलना, होटल में स्थानांतरण और चेक-इन के बाद शाम से घूमने-फिरने की शुरुआत हो जाएगी।

End of Feed