IRCTC Gujarat Tour Package: अगर आप शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर भारत में ही कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं लेकिन, टूर पैकेज की कीमत को लेकर आपके मन में तमाम तरह के सवाल चल रहे हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) अपने नए टूर पैकेज में यात्रियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। इस टूर पैकेज का नाम GARVI GUJARAT है जिसके तहत यात्री Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist train के माध्यम से अहमदाबाद, दीव, द्वारका, केवड़िया, पावागढ़, सोमनाथ, वडनगर, वडोदरा की यात्रा कर सकेंगे।
IRCTC Tour Package 2024
इस दिन से हो रही है यात्रा की शुरुआत: आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए इस पैकेज द्वारा यात्रा की शुरुआत 1 अक्टूबर 2024 होगी। ये टूर 9 रात और 10 दिन का होगा। दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलना शुरू होगी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशनर पहुंचेगी। इस पैकेज में आपको खाने-पीने के लिए मॉर्निंग टी, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सबकुछ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: नोएडा में 1k में अमीरों वालील लाइफ
इन जगहों के होंगे दर्शन: इस दौरे में जिन प्रसिद्ध मंदिरों का प्रदर्शन किया जाएगा उनमें से कुछ हैं सोमनाथ, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर। इतिहास प्रेमियों के लिए, कीर्ति तोरण (वडनगर), मोढेरा सूर्य मंदिर, रानी की वाव, दीव किला जैसे विरासत स्थल इस 10 दिनों के दौरे के कुछ प्रमुख आकर्षण रहने वाले हैं।
इतने रुपये से हो रही है पैकेज की शुरुआत: इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को कम से कम 54,710 रुपये खर्च करने होंगे। इस पैकेज को 3AC डिब्बे में सिंगल बुक करने पर 63,080 रुपए देने होंगे वहीं अगर आप 2 लोगों के लिए ये पैकेज लेंगे तो प्रति व्यक्ति किराया 55,640 पड़ेगा। तीन लोगों की शेयरिंग में किराया 54,710 रुपए हो जाएगा। 1 AC और 2AC की यात्रा में पैकेज थोड़ा मंहगा पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: पैसा बहाकर गोवा क्यों जाते हैं?
ऐसे करें टूर पैकेज के लिए बुकिंग: इस टूर पैकेज का कोड CDBG20 है। इसकी बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर सीधे कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में टोटल बर्थ 150 है। ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं (8595931047 (मोनिका), 8287930484 (सुभाश्री), 8287930032 (अभिषेक), 8882826357 (प्रणीत) और 8287930299 (प्रफुल्ल)।
