IRCTC Tour Package 2024: नवंबर के महीने को खास बनाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक आकर्षक टूर पैकेज लेकर आई है। इस पैकेज की खास बात ये है कि आपको बिना ट्रिप को लेकर किसी तरह की चिंता किए हुए कम बजट में कश्मीर घूमने का मौका मिलेगा। MYSTICAL KASHMIR WINTER SPECIAL EX HYDERABAD नाम से लॉन्च हुए इस पैकेज में कम बजट में आप गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर की यात्रा कर सकेंगे। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पकैज है जिसमें आपको शंकराचार्य मंदिर, डल झील पर शिकारा की सवारी, हाउस बोट में डिनर और रात्रि विश्राम, मुगल गार्डन ऐसी तमाम जगह घुमाया जाएगा। इस पैकेज का कोड SHA11 है।
IRCTC Kashmir Tour Package
7 नवम्बर 2024 को हैदराबाद से फ्लाइट लेनी होगी (हैदराबाद - श्रीनगर - गुलमर्ग - सोनमर्ग - पहलगाम - श्रीनगर - हैदराबाद) हाउस बोट और शानदार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम किया गया है। इस पैकेज में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का सारा खर्चा शामिल है। टोल, पार्किंग और टैक्स से लेकर ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में शामिल है। इस पैकेज में आपकी छोटी से छोटी जरुरतों का अच्छे से ध्यान रखा गया है।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल कर रहे हैं तो 43670 रुपये इस पैकेज के लिए देना होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करना यानि डबल शेयरिंग के लिए 41710 और ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति खर्चा 41050 है। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए भी किराया 37130 तय किया गया है।
इस पैकेज की बुकिंग से लेकर अन्य कोई जानकारी समझने में अगर आपको कोई दिक्कत आ रही हो तो इन नंबरों में से किसी पर भी कॉल कर सकते हैं 8287932228, 8287932229, 8287932230, 9281030712। बता दें कि इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप बुकिंग कर सकते हैं।
