IRCTC tour package: 6 दिन में घूम आओ भगवान के अपने देश, रहना-खाना-ठहरना सब है शामिल

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'मिस्टिकल केरल' टूर पैकेज के नाम से यात्रियों के लिए शानदार पैकेज लॉन्च किया है। 13 अक्टूबर, 2024 को इंदौर हवाई अड्डे से शुरू होने वाले इस पैकेज के तहत यात्री 6-दिन, 5-रात की खूबसूरत यात्रा कर सकेंगे। पैकेज में कोचीन के ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा भी शामिल है।

IRCTC tour package 2024: IRCTC ने अपने नए पैकेज के तहत शानदार ऑफर लॉन्च किया है। केरल जिसे भगवान का अपना देश कहा जाता है इस पैकेज के तहत इसी जगह की सुनहरी यात्रा करवाई जाएगी। केरल जो अपने भव्य झरनों, बैकवाटर और आश्चर्यजनक चाय बागानों के लिए वर्ल्डफेमस है वहां पर आप किफायती दाम में यात्रा कर सकेंगे।

End of Feed