IRCTC Tour package: गर्मियों में घूमने के लिए पहुंच जाएं विदेश, शानदार टूर पैकेज में मिल रही हैं ढेर सारी सुविधाएं

IRCTC Summer Special Tour package 2025: आईआरसीटीसी ने गर्मियों में घूमने के लिए आपके लिए बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बेहद ही किफायती दाम में विदेश घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं को जानने के बाद आप भी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: गर्मियों में घूमने के लिए कहां जाएं? इस सवाल का जवाब आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मिलने वाला है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक समट टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे। परिवार के साथ घूमने के लिए स्पेशली इस पैकेज को डिजाइन किया गया है जिसमें नामी द्वीप की यात्रा पैकेज का प्रमुख आकर्षण है।

घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए साउथ कोरिया हमेशा से ही बकेटलिस्ट में रहा है। 8 जून 2025 को चैन्नई से आपको सियोल के लिए फ्लाइट लेनी है। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन के साथ होटल में आपको चेक इन करवाया जाएगा।

End of Feed