बनारस, अयोध्या और प्रयागराज जैसे बड़े तीर्थ स्थलों को एक साथ देखने का मौका, IRCTC लेकर आया सस्ता टूर पैकेज

भारत में धार्मिक टूरिज्म का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। जिसके लिए सरकारी और प्राइवेट सभी तरह की संस्थाएं अपने प्रयास कर रही हैं। यदि आप दक्षिण भारत में रहते हैं और बनारस, अयोध्या और प्रयागराज जैसे बड़े तीर्थ स्थलों को एक साथ घूमना चाहते हैं, तो आपको IRCTC के कर्नाटक भारत गौरव टूर पैकेज के साथ अपनी यात्रा शुरू करनी चाहिए।

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) आपके लिए लगातार कई तरह के आकर्षक टूर पैकेज लेकर आता रहता है। जिससे आप देश के अलग-अलग स्थानों को पूरी सुविधा के साथ देख सकें। भारतीय रेलवे की ये सहायक कंपनी आपके सफर को आरामदायक और आसान बनाने के नए-नए प्रयास करती रहती है। IRCTC ने दक्षिण भारत में रह रहे लोगों के लिए एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है। जिसमें आपको बनारस, अयोध्या, प्रयागराज और गया जैसे मुख्य तीर्थ स्थानों के दर्शन कराए जाएंगे। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

End of Feed