IRCTC Thailand Package: पिछले कुछ सालों से भारतीय लोग काफी ज्यादा दूसरे देशों में भी घूमने (Travel) जाने लगे हैं। हालांकि ज्यादा संख्या में भारतीय लोग भारत के पास के या फिर सस्ते देशों में जाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। सस्ते देशों की बात करें तो इस लिस्ट में थाईलैंड (Thailand) का नाम जरूर आता है। अगर आप भी अगले साल जनवरी महीने में थाईलैंड घूमने का प्लान (Travel Plan For Thailand) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है।
IRCTC Thailand Package: थाईलैंड के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला स्पेशल एयर टूर पैकेज।
दरअसल आईआरसीटीसी ने एक एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप थाईलैंड की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम TREASURES OF THAILAND EX MUMBAI (WMO033) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये पैकेज अगले महीने की 10 और 14 तारीख, यानी 10 और 14 जनवरी को मुंबई से शुरू होगा।
इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 4 डिनर
ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। मुंबई से बैंकॉक आना-जाना थाई लायन एयर से होगा। इस टूर पैकेज में आप थाईलैंड की सुंदर जगह बैंकॉक और पटाया घूम पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। इस पैकेज में थ्री स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। मील की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 4 डिनर मिलेगा। एसी 2X2 बस से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में अंग्रेजी बोलने वाला एक लोकल टूर गाइड मिलेगा। 60 साल से कम उम्र के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 67,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 58,900 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 55,300 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 49,300 और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 36,100 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
