IRCTC Odisha-Bengal Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूम आएं बंगाल और ओडिशा, 4 दिन के लिए खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Odisha-Bengal Package: ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। जयपुर से कोलकाता और कोलकाता से भुवनेश्वर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा। इस एयर टूर पैकेज में आप 2 रात कोलकाता और गंगासागर-भुवनेश्वर/पुरी में 1 रात रुकेंगे।

IRCTC Odisha-Bengal Package: आईआरसीटीसी (IRCTC) घूमने (Travel) के शौकीन लोगों के लिए रोज नए-नए टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) लॉन्च करता रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आप एक ही टूर पैकेज (IRCTC Package) में दो राज्य घूम लें, तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC Package) ने एक एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप पश्चिम बंगाल (West Bengal) और ओडिशा (Odisha) घूम पाएंगे।

Puri Beach, ​IRCTC Odisha-Bengal Package, ​IRCTC

IRCTC Odisha-Bengal Package: आईआरसीटीसी ने बंगाल और ओडिशा के लिए निकाला एक स्पेशल पैकेज।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम PURI GANGASAGAR YATRA EX JAIPUR FLIGHT PACKAGE (NJA13) है। इस एयर टूर पैकेज में आप भुवनेश्वर, गंगासागर, कोलकाता और पुरी घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 16 तारीख को राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होगा।

End of Feed