IRCTC Kerala Package: केरल को भगवान का देश कहा जाता है। भगवान के देश में घूमने (Travel) के लिए आपको एक से बढ़कर एक सुंदर-सुंदर ऑप्शन मिलेंगे। हनीमून (Honeymoon) के लिए भी ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप मई के महीने में केरल घूमने का प्लान (Travel Plan for Kerala) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने केरल को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Kerala Package) निकाला है।
IRCTC Kerala Package: मई महीने में सुंदर सी बीवी के साथ बनाएं केरल घूमने का प्लान।
ये भी पढ़ें- मई में आईआरसीटीसी के इस पैकेज से पत्नी संग घूमें मलेशिया और सिंगापुर, जेब से खर्च होंगे इतने रुपए
ये भी पढ़ें- मई में मम्मी-पापा संग घूमें कश्मीर की सुंदर वादियां, 6 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने कम रुपए
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम CULTURAL KERALA (SHA35) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये स्पेशल पैकेज इसी महीने की 14 तारीख, यानी 14 मई को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें हैदराबाद से कोच्चि आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
IRCTC के इस स्पेशल पैकेज में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट, 6 डिनर और 1 लंच
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप अलेप्पी, कोच्चि, मुन्नार और त्रिवेन्द्रम घूम सकेंगे, जिसमें आप 1 रात कोच्चि, 2 रात मुन्नार, 1 रात थेक्कडी, 1 रात कुमारकोम और 1 रात त्रिवेन्द्रम में रहेंगे। वहीं मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट, 6 डिनर और 1 लंच मिलेगा। साथ ही इस पैकेज में आपको एसी बस से घुमाया जाएगा। ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस पैकेज में मिलेगा। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है। पूरे पैकेज के दौरान आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस भी मिलेगी।
बात अगर इस स्पेशल पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 53,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 35,700 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 33,750 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 29,900 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 23,300 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 15,400 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
