IRCTC Tour Package: एकसाथ कर आएं शिमला,मनाली और चंडीगढ़ की यात्रा; सिर्फ इतना है किराया

IRCTC Tour package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको शिमला,मनाली और चंडीगढ़ घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकर आप भी फटाफट से इस पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने CHARMING CHANDIGARH TOUR नाम से बेहद ही आकर्षक और स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको शिमला,मनाली और चंडीगढ़ की यात्रा करवाई जा रही है। चंडीगढ़ अपनी वास्तुकला और शहरी डिजाइन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है जो प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक वातावरण के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है। मनाली भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर के पास बसा एक प्यारा सा हिल स्टेशन है।

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23 मई 2025 को लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों को फ्लाइट नंबर 6E-6552 से टूर के लिए ले जाया जाएगा। 08:25 बजे प्रस्थान किया जाएगा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 14:55 बजे पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से आपको होटल में ले जाया जाएगा जहां आप आराम करेंगे। 24 मई को चंडीगढ़ के होटल में सुबह के नाश्ते के बाद रोज गार्डन और रॉक गार्डन की सैर करें।

End of Feed