IRCTC Tour package: सिर्फ इतने रुपए में कर आएं साउथ कोरिया की सैर, जानिए डिटेल

IRCTC Tour package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं को जानने के बाद आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने LOVELY SEOUL WITH NAMI ISLAND के नाम से नया और बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। सियोल की यात्रा पर इस पैकेज में ज्यादा फोकस किया गया है। सियोल साउथ कोरिया की राजधानी और कोरिया गणराज्य का आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र है। निचली हान नदी पर स्थित सियोल नॉर्थ कोरिया से केवल 35 मील की दूरी पर है।

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज है। 29 जून 2025 को चैन्नई से सियोल के लिए रवानगी होगी। इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचें और अपने होटल में स्थानांतरित होकर चेक इन करें। शाम को आराम के बाद सियोल घूमने के लिए तैयार हो जाएं।

End of Feed