Shri Ramayana Yatra Tour Package: यदि आप लंबे समय से धार्मिक यात्रा के साथ आध्यात्मिक शांति और ऐतिहासिक धरोहर का अनुभव करना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे की सहायक संस्था IRCTC आपके लिए एक अनूठा अवसर लेकर आया है। भारतीय रेलवे की यह यात्रा न केवल भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े पवित्र स्थलों का दर्शन कराती है, बल्कि आपको भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं से भी गहराई से जोड़ती है। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल विस्तार से...
IRCTC Ramayana Yatra Tour Package
पैकेज की डिटेल
आध्यात्मिक शांति और ऐतिहासिक धरोहर की यात्रा का एक साथ करना चाहते हैं, तो रेलवे के साथ आप सफर कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम SHRI RAMAYANA YATRA है। जिसका कोड CDBG36 तय किया गया है। इस पैकेज का आगामी सफर 30 मार्च 2026 को शुरू होगा। जिसकी बुकिंग आप अभी सकते सकते हैं।
रामायण से जुड़े पावन स्थलों का दर्शन
इस खास यात्रा पैकेज के तहत उन सभी प्रमुख स्थलों की यात्रा कराई जाती है, जिनका वर्णन रामायण में मिलता है। अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक, यह यात्रा आपको भगवान श्रीराम के जीवन के हर महत्वपूर्ण पड़ाव से रूबरू कराती है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि, चित्रकूट की तपोभूमि, पंचवटी (नासिक) और अंत में रामेश्वरम जैसे पवित्र स्थान इस यात्रा का मुख्य आकर्षण होते हैं। इस पैकेज में अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम जैसी जगहों पर जाने का मौका मिलेगा।
कितना है किराया
इस यात्रा पैकेज में यात्रियों की सुविधा के लिए सीटों को तीन श्रेणियों एसी-1, एसी-2 और एसी-3 क्लास में विभाजित किया गया है। अगर आप एसी-1 में सिंगल ऑक्यूपेंसी के साथ यात्रा करते हैं, तो इसके लिए लगभग 1,85,950 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं एसी-2 और एसी-3 क्लास में यह किराया क्रमशः 1,59,690 रुपये और 1,37,545 रुपये निर्धारित किया गया है। अगर आप डबल शेयरिंग का विकल्प चुनते हैं, तो एसी-1, एसी-2 और एसी-3 में किराया क्रमशः 1,66,380 रुपये, 1,40,120 रुपये और 1,17,975 रुपये रहेगा। वहीं ट्रिपल शेयरिंग में यात्रा करने पर यात्रियों को एसी-1, एसी-2 और एसी-3 के लिए क्रमशः 1,63,585 रुपये, 1,37,325 रुपये और 1,15,180 रुपये का भुगतान करना होगा। आप अपनी जरूरत और बजट के आधार पर अपनी बुकिंग का चयन कर सकते हैं।
