IRCTC Rajasthan Package: फरवरी में परिवार संग घूम आएं जयपुर-जोधपुर समेत कई जगह, 6 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Rajasthan Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप राजधानी जयपुर के साथ बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर घूम पाएंगे। इस पैकेज में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से पिक अप और ड्रॉप शामिल है।

IRCTC Rajasthan Package: राजस्थान (Rajasthan) देश का ऐसा राज्य है, जहां आपको घूमने (Travel) के एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिलेंगे। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप फरवरी (February) में यहां आने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने राजस्थान को लेकर एक स्पेशल पैकेज (IRCTC Rajasthan Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

Jaipur, ​IRCTC Rajasthan Package, IRCTC

IRCTC Rajasthan Package: फरवरी में परिवार संग बनाएं राजस्थान घूमने का प्लान।

आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम JAIPUR-JODHPUR-JAISALMER-BIKANER-JAIPUR (NJH075) है। ये स्पेशल पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज अगले महीने की 4 तारीख, यानी 4 फरवरी को राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड बाय रोड का होगा। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप राजधानी जयपुर के साथ बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर घूम पाएंगे। इस पैकेज में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से पिक अप और ड्रॉप शामिल है। साथ ही पूरे पैकेज में आपके एसी कैब से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आप एसी होटल में रहेंगे। इस टूर पैकेज की प्राइस में टोल और पार्किंग की फीस शामिल है।

End of Feed