IRCTC लाया गरवी गुजरात देखने का सुनहरा मौका, फुल पैसा वसूल होगा 6 दिन का लग्जरी टूर

देश का सबसे पश्चिमी राज्य गुजरात अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ आधुनिकता के लिए अलग पहचान रखता है। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए गुजरात घूमने का शानदार प्लान लेकर आया है। आइए जानते हैं क्या है ये टूर प्लान और कैसे करें बुकिंग?

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अक्सर अपने ग्राहकों के लिए कुछ आकर्षक टूर पैकेज लेकर आती रहती है। हाल ही में आईआरसीटीसी ने गुजरात घूमने का एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है। गुजरात अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ आधुनिकता के लिए अलग पहचान रखता है। यदि आप घूमने के शौकीन हैं, तो IRCTC का ये पैकेज आपको काफी पसंद आने वाला है। इस पैकेज में शामिल ट्रिप में आपको गुजरात की 5 जगहों पर घुमाया जाएगा। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा टूर पैकेज?

IRCTC Gujarat Tour Package

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

IRCTC ने गुजरात घूमने के बनाए इस टूर पैकेज का नाम "प्राइड ऑफ गुजरात रेल टूर पैकेज" (Pride of Gujarat Rail Tour Package) रखा है। जिसका कोड NDR013 तय किया गया है। इस पैकेज की ट्रिप दिल्ली से शुरु होकर गुजरात की 5 जगहों को कवर करेगी। 5 रात और 6 दिन का ये टूर पैकेज आपको लग्जरी सुविधाओं के साथ गुजरात घुमाने के लिए बनाया गया है।

End of Feed