कश्मीर संग वैष्णो देवी यात्रा, 8 दिन की है ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Package: कश्मीर की वादियों, झीलों और बर्फीले पहाड़ों का आनंद लेने के साथ ही आपके पास माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का सुनहरा मौका है। 8 दिन की ये शानदार ट्रिप रहने वाली है।

IRCTC Package: अगर आप ऐसी यात्रा की तलाश में हैं जिसमें धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति की खूबसूरती भी देखने को मिले तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आईआरसीटीसी ने- 'KASHMIR WITH MATA VAISHNODEVI' नाम से बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको कश्मीर संग वैष्णो देवी यात्रा करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। 8 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। 25 मई 2026 को अहमदाबाद से श्रीनगर के लिए आपको फ्लाइट लेनी होगी। श्रीनगर पहुंचने के बाद आपको होटल या हाउसबोट में ठहराया जाएगा। दिनभर आराम करने के बाद शाम को डल झील में शिकारा की सैर का मजा ले सकते हैं। झील में तैरते खूबसूरत शिकारे और चारों तरफ पहाड़ों का नजारा आपका दिल जीत लेगा। रात का खाना और ठहरने की व्यवस्था श्रीनगर में होगी।

Kashmir Tour Package Vaishno Devi Tour

कश्मीर संग वैष्णो देवी यात्रा

दूसरा दिन: सोनमर्ग की खूबसूरत वादियां

सुबह नाश्ते के बाद सोनमर्ग के लिए रवाना होंगे। यहां बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी घाटियां और ठंडी हवाएं आपका मन खुश कर देंगी। आप यहां घूम सकते हैं, फोटो खिंचवा सकते हैं या घोड़े की सवारी का आनंद ले सकते हैं। शाम तक वापस श्रीनगर लौट आएंगे। रात का ठहराव श्रीनगर में रहेगा।

End of Feed